आगरालीक्स…(3 January 2022 Agra News) आगरा में खराब जीवनशैली के कारण बढ़ रही थायराइड और मधुमेह की बीमारियां. चिकित्सा शिविर में हुआ 289 लोगों का उपचार.
चिरंजीवी हॉस्पिटल में लगा शिविर
सिकंदरा स्थित चिरंजीवी हॉस्पिटल पर रविवार को ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं लॉयन्स क्लब निओ के सहयोग चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद एसपी सिंह बघेल व डॉ. चन्दन द्वारा किया गया. इस अवसर पर बोलते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना से लड़ने में शानदार भूमिका निभाई. चिकित्सकों का कोरोना काल मे किया गया कार्य प्रेरणा देता है.

289 लोगों को मिला उपचार
ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. हेमेंद्र विक्रम सिंह ने कहा ने बताया कि प्रकोष्ठ अभी दो सौ से अधिक चिकित्सा शिविर लगाकर समाज सेवा में जुटा हुआ है. डॉ. शिवानी शिखा ने कहा कि आज खराब जीवन शैली के कारण लोग थॉयराइड ओर मधुमेह के शिकार हो रहे है. जीनोम पैथॉलॉजी के निदेशक और चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉक्टर पंकज नगाइच ने शिविर में मरीजो की जांचें विशेष रियायती दरों पर करने की व्यवस्था की. शिविर में 289 मरीजों का उपचार किया गया. डॉ. चंदन कुमार, डॉ कुशल सिंह, डॉ शिवानी शिखा, डॉ शिवालिका शर्मा,डॉ रजनीश सिंह ने मरीजो की जांच कर उचित चिकित्सा सलाह एवं उपचार दिया.