नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना की रफ्तार और तेज हो गई है। भाजपा नेता मनोज तिवारी, टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो कोरोना पॉजिटिव। प्रियंका गांधी के परिवार में भी कोरोना की एंट्री हुई है।
एक सप्ताह में बहुत तेजी से बढ़ा कोरोना
स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में कोरोना के दैनिक मामलों में 238 फीसीदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में ही 6317 केस दर्ज किए गए हैं।
नेताओँ ने ट्वीट कर दी जानकारी
टीएमसी के नेता बाबुल सुप्रीयो और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटव हो गई हैं। इसके साथ भाजपा नेता मनोज तिवारी भी संक्रमित पाए गए हैं, उन्होंने भी ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित राजनेताओं ने अपने संपर्क में आने वाल सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने का आग्रह कर लिया है। सभी राजनेता क्वारंटीन हो गए हैं।
केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में ट्विट कर जानकारी दी है।
पंजाब में कई प्रतिबंध लागू किए गए
पंजाब में कोरोना की नई गाइड लाइन जारी की गई हैं। रात का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। स्कल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। मॉल, सिनेमा हॉल, स्विंग पूल समेत सभी को आधी क्षमता से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पटना के कई डाक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।