नईदिल्लीलीक्स…। दिल्ली में फिर वीकेंड कर्फ्यू। बरेली में कांग्रेस मैराथन में भगदड़। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।
बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़, कई चुटैल
बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ मचने से कई छात्राएं दबने से चोटिल हो गई। चप्पलें बिखर गईं। मैराथन में काफी संख्या में छात्राएं दौड़ रहीं थीं, इसी दौरान आपस में टकराने से भगदड़ जैसे हालात हो गए। इसमें कई छात्राएं मामूली रूप से चुटैल हो गईं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। उन्होंने इसे साजिश भी बताया।
कोरोना से पूर्व क्रिकेटर का निधन
सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंह जडेजा का मंगलवार को निधन हो गया। 69 वर्षीय जडेजा कोरोना संक्रमित थे। सौराष्ट्र किक्रेट संघ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे शोक व्याप्त है। जामनगर के रहने वाले जडेजा मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज थे।
श्रीलंका में आर्थिक हालत बिगड़े, महंगाई से बुरा हाल
श्रीलंका इस समय बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि लोगों को खरीदने के लिए पैसे तक नहीं है। सौ-सौ ग्राम चीजों के सहारे ही किसी तरह काम चला रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के सहारे है, जो कोरोना के कारण चौपट हो गई है। बढ़ते सरकारी खर्चों के कारण बुरा हाला है। राजपक्षे सरकार आर्थिक हालत से उबारने के कई प्रयास कर चुकी है लेकिन सफलता नहीं मिली है। लोगों का कहना है कि श्रीलंका इस वर्ष कभी भी दिवालिया घोषित हो सकता है।
इसी सप्ताह से लागू होगा वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने खासकर ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद साप्ताहिक कर्फ्यू लगाने का निर्णय़ लिया गया है, जो इसी सप्ताह से लागू हो सकता है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली मे 4 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।