आगरालीक्स …..आगरा में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर, बादल छाए, गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश,जानें 10 जनवरी तक का मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में मंगलवार को धूप निकली लेकिन बुधवार सुबह से ही मौसम बदल गया है। बादल छा गए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इससे आगरा में सर्दी बढ़ गई है सुबह के तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह का तापमान कम हो रहा है। हवा भी तेज हो गई है।
दो दिन गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल आगरा में बादल छाएंगे। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन तेज बारिश नहीं होगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।
10 जनवरी तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा का मौसम 10 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा। बारिश हो सकती है और ठंडी हवा भी चलेगा, इससे तापमान में लगातार गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
05-Jan 10.0 24.0 Generally cloudy sky with possibility of development of thunder or lightning
06-Jan 9.0 22.0 Generally cloudy sky with possibility of development of thunder or lightning
07-Jan 9.0 22.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
08-Jan 12.0 24.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
09-Jan 11.0 23.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
10-Jan 10.0 22.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm