Thursday , 17 April 2025
Home आगरा Devotees dance on the Bhajan of Govardhan Maharaj in Bhagwat Katha…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Devotees dance on the Bhajan of Govardhan Maharaj in Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…(6 January 2022 Agra News) आगरा में गोवर्धन लीला की दिव्य झांकी ने किया श्रद्धालुओं को भावविभोर. मंत्रमुग्ध हो बोले—मैं तौ गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर नायं मानै मेरौ मनुआ..

आवास विकास क्षेत्र में बह रही भागवत की त्रिवेणी
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 पार्क में आयोजित दिव्य भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के हृदयस्पर्शी प्रसंगों संग गिरिराज धरण लीला और दिव्य छप्पन भोग की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर नायं मानै मेरौ मनुआ, गिरिराज धरण प्रभु तुम्हरी शरण और राधे राधे श्याम मिला दे जैसे भजनों पर भक्त थिरकते रहे। कथा क्रम में राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू ने कहा कि गोचारण, कालिया नाग मर्दन, माखन चोरी और गोवर्धन सहित भगवान कृष्ण की सभी बाल लीलाएं हमें नदी, पर्वत, पेड़-पौधे, गौ माता सहित समूची प्रकृति से प्रेम और उनके संरक्षण का संदेश देती हैं। पूज्य बापू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण आनंद स्वरूप हैं। उनकी कथा-गंगा जब बहती हुई आती है तो लाखों-करोड़ों लोगों को तृप्त करती है।

कथा में मिला ये संदेश..
1..जिन्होंने त्यागा है, वही स्वामी है। जो पकड़े बैठा है, वही गुलाम है।
2..अगर सुबह सुबह द्वार खुलें और सामने संत के दर्शन हो जाएं तो इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा।
3..भक्ति में बाधा बनने वालों से भगवान बहुत नाराज होते हैं भक्ति में बाधा पैदा करना आसुरी वृत्ति है।
4.. देवी-देवताओं का अपमान करना और धर्म- संस्कृति को बदनाम करने वाला कृत्य अनुचित है।

गौ माता का किया पूजन..
कथा के दौरान कथा पंडाल में मुख्य मंच के समक्ष पूज्य संत के सान्निध्य में गौ माता का पूजन और आरती करके गोसेवा का संदेश भी जन-जन को दिया गया।

इन्होंने उतारी आरती..
मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, मंजू बंसल, विनीता सुगंधी, आशीष सुगंधी, पूर्विका बंसल, प्रतीक बंसल, सुनीता मांगलिक, विजय किशोर बंसल, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, तीरथ कुशवाह, कमलेश कुशवाह, पार्षद जितेंद्र पाराशर (फौजी भाई), महेश जौहरी, सुनील पाराशर, शैलू अग्रवाल, योगेश अग्रवाल मथुरा, विनय अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार वीरू, राजीव प्रसाद, महेश निमेश और शिव कुमार भाल ने आरती उतारी।

कृष्ण रुक्मणी विवाह आज..
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और आगरा के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि भागवत कथा के छठवें दिन 7 जनवरी शुक्रवार को दोपहर एक बजे से कृष्ण रुक्मणी विवाह की मंगल कथा होगी और विवाह की भव्य झांकी भी सजाई जाएगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 17th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: A meeting was held with EV dealers in RTO, these instructions were given…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईवी डीलर्स को आरटीओ से मिली चेतावनी. ईवी वाहन स्वामियों...

आगरा

Cricket Stadium built under the aegis of Chhatrapati Shivaji Maharaj Sports Complex at Shanti Niketan Public School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेट स्टेडियम का हुआ उद्घाटन. शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल में...

आगरा

Agra News: 75 couples got married in Bhimnagari ceremony. Dowry-free marriage was conducted as per Buddhist rituals…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में भीमनगरी समारोह में 75 जोड़े हुए एक दूसरे के. बौद्ध...

error: Content is protected !!