Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Message of wearing helmet and wearing mask given in Bhagwat Katha in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Message of wearing helmet and wearing mask given in Bhagwat Katha in Agra…#agranews

129

आगरालीक्स…(7 January 2022 Agra News) ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार..आगरा में बह रही भागवत त्रिवेणी, महारास और रुक्मणी मंगल के प्रसंगों ने किया भाव विभोर…

सेक्टर 11 पार्क में हो रही भागवत कथा
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू ने महारास और रुक्मणी मंगल सहित विविध प्रसंगों के मार्मिक और संदेश प्रद वर्णन द्वारा जहां श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया, वहीं उन्होंने व्यास गद्दी से सबको हेलमेट लगाने और मास्क पहनने का संदेश भी दिया। कथा क्रम में पूज्य बापू ने समझाया कि भगवान को अभिमान प्रिय नहीं है। साधना के पथ पर अहंकार बाधक है। जिसके मन में गोपी भाव है, वही रास की कथा सुनने का अधिकारी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गोपियां भगवान कृष्ण से मिलने दौड़ पड़ीं, उसी प्रकार ईश्वर के दरबार में आप जैसे हैं, वैसे ही जाना चाहिए। दिखावा नहीं करना चाहिए। भगवान को सहजता प्रिय है, दिखावा नहीं।

धर्म की गहराइयों को समझना जरूरी
गूगल, व्हाट्सएप और फेसबुकिया ज्ञानियों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा ज्ञान महापुरुषों के चरणों में बैठे बिना और शास्त्रों को पढ़े बिना नहीं मिल सकता। जरूरी है कि हम अपने धर्म की गहराई को समझें। उन्होंने कहा कि गुरु के बगैर जीवन अधूरा है। वह भाग्यशाली हैं जिनके सर पर किसी गुरु का हाथ है। इस दौरान ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार भजन पर भक्त उठ उठ कर नाचने लगे। भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह उत्सव की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

इन्होंने उतारी आरती..
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, मंजू बंसल, विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, पूर्विका बंसल, प्रतीक बंसल, तीरथ कुशवाह, विजय किशोर बंसल, अजय गुप्ता (बाबा चैन), सुनीता मांगलिक, ओमवती गुप्ता, पार्षद जितेंद्र पाराशर (फौजी भाई) और भिक्की लाल अग्रवाल ने प्रमुख रूप से आरती उतारी।

जिंदगी अनमोल है, हेलमेट लगाएं
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट ने कहा कि जिंदगी अनमोल है। सब हेलमेट पहन कर और मास्क लगाकर ही चलें। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी, शनिवार को कथा समापन पर दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भागवत सार और सुदामा चरित्र की कथा होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!