आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से। 1.23 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल। ( UP Board Exam Agra : Highschool Hindi & Intermediate Military Science exam today#Agra)
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी।
06 जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट ,187 स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे, जनपद में बोर्ड परीक्षा 166 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें हाइस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 123805 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जिनमें हाईस्कूल के 61890(33976 बालक व 27914 बालिका)और इंटरमीडिएट के कुल 61915(36435 बालक व 25480 बालिका)छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
166 केंद्रों पर परीक्षा, पहले दिन हिंदी और सैन्य विज्ञान की परीक्षा
जिले में 166 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। पहले दिन सुबह 8.30 बजे से पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से हाईस्कूल की हेल्थ केयर और इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।