आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra news,) आगरा में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना संक्रमित…सुपर स्प्रेडर बनती जा रही कोरोना की तीसरी लहर…
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर हर दिन खतरनाक होती जा रही है. आए दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के मरीज आगरा में मिल रहे हैं. सक्रिय मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, जिसके कारण और पाबंदियां लगने की संभावना भी बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार को प्रशासन ने कोरोना का अपडेट जारी किया, जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 5090 लोगों की जांच की गई जिसमें रिकॉर्ड 645 कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिले हैं. इससे पहले बुधवार को भी आगरा में 652 कोरोना पॉजिटिव मिले थे. आगरा में अब 2699 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं.

हर दो मिनट में कोरोना के नए केस
आगरा में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, कोरोना के हर दो मिनट में दो केस मिल रहे हैं। आगरा में 24 घंटे में कोरोना के 645 केस मिले हैं और सक्रिय केस भी बढ़कर 2699 पहुंच गए हैं। 5090 सैंपल की कोरोना की जांच की गई।
राहत, आधा फीसद मरीज ही कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती
कोरोना के केस बढ़ रहे हैं लेकिन राहत है कि कोरोना के नए केस में मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। आधा फीसद मरीजों को ही कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। एसएन के कोविड हॉस्पिटल में नौ मरीज भर्ती हैं, जबकि कोरोना के एक्टिव केस 2096 हैं। 99.5 फीसद कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घर पर हैं और होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे हैं।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों में सामने आ रहे लक्षण
1-ठंड लगकर बुखार आना, ठंड भी ऐसी कि लगे मलेरिया तो नहीं हो गया, यह बुखार दो से तीन दिन तक रह सकता है लेकिन तेज बुखार नहीं आता है
2-गले में खराश और दर्द
3-नाक बहना और छींक आना यह भी दो से तीन दिन तक
4-सिर दर्द हो सकता है
5-कोरोना का अहम लक्षण कमजोरी और शरीर में दर्द है
6-भूख कम लग रही है