आगरालीक्स…(13 January 2022 Agra News) यूपी चुनाव के पहले चरण में ज्योतिष के अनुसार ये तारीखें और ये समय रहेगा नामांकन के लिए सबसे शुभ. 14 से 21 जनवरी तक होने हैं नामांकन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना निश्चित हुआ है. इसके अंतर्गत सभी प्रत्याशियों के लिए नामांकन भरने की जो तारीखें प्राप्त हुई हैं वह 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी के बीच हैं. इन्हीं तारीखों में प्रत्याशियों को अपना—अपना नामांकन शुभ समय, शुभ चौघड़िया, मुहूर्त और शुभ दिन का चयन करते हुए अपने इष्ट देवी देवताओं को ध्यान में रखते हुए अपने गुरु आचार्यों की आज्ञा से करना शुभ माना गया है. इसी के अंतर्गत आज ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि वह इस बार सन् 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन भरने के कुछ शुभ दिन शुभ समय विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार बताने का कार्य कर रहे हैं.
ये है उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रत्याशियों को नामांकन भरने हेतु शुभ दिन-15,17,18और20 जनवरी इस वर्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों के नामांकन भरने के लिए कुछ शुभ तारीख है.

15 जनवरी. शनिवार को प्रातः 08:40 से10:10 तक “शुभ ” का चौघडिया मुहूर्त रहेगा जो कि नामांकन प्रक्रिया के लिए घर से निकलने का एक उत्तम समय कहा जाएगा इसके बाद दोपहर 1:25 से शाम 4:50 तक प्रसिद्ध मुहूर्त “चर ,लाभ, अमृत” के तीन बहुत ही शानदार मुहूर्त रहेंगे जो किसी भी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए नामांकन भरने का इस दिन का सर्वोत्तम समय कहा जाएगा
17 जनवरी दिन सोमवार इस दिन पूस मास की पूर्णिमा तिथि है जो एक बहुत ही सर्वोत्तम दिन कहा जाएगा सोमवार होने के नाते भोलेनाथ का दिन भी है और पूर्णिमा तिथि भी है और इसी दिन से ही माघ स्नान भी प्रारंभ होता है अतः इस दिन नामांकन भरने के लिए प्रत्याशी प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त रहेगा जिसमें नामांकन भरने के लिए अपने घरों से निकलने का यह इस दिन का सर्वोत्तम समय है इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से साँय 6:30 बजे तक विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त अनुसार “चर ,लाभ ,अमृत” उपलब्ध रहेंगे जिसमें किसी भी पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन प्रभु कृपा से भर सकते हैं
18 जनवरी दिन मंगलवार इस दिन पुष्य नक्षत्र पढ़ रहा है जो नक्षत्रों का राजा है इस दिन चंद्रमा भी कर्क राशि मैं स्वग्रही है जो स्वयं उसकी अपनी राशि है अतः यह दिन नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के लिए एक अच्छा दिन कहा जाएगा इस दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक “चर ,लाभ, अमृत ” के तीन विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे इनमें सभी प्रत्याशी अपना नामांकन भर सकते हैं यह इस दिन का बहुत ही उत्तम और शुभ समय माना जाएगा इसके बाद समय साँय 4:30 से 6:00 बजे तक ” शुभ” का चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध रहेगा इसमें भी प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकते हैं यह भी इस दिन का अच्छा समय कहा जाएगा.
20 जनवरी दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक” चर ,लाभ, अमृत” के बहुत ही उत्तम विश्व प्रसिद्ध तीन मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे जो किसी भी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए नामांकन करने का इस दिन का सर्वोत्तम समय कहा जाएगा.
14 तारीख मकर संक्रांति का दिन है संक्रांति वाला दिन जिस दिन सूर्य अपनी राशि बदलता है वह दिन किसी भी कार्य के लिए ज्यादा शुभ दिन नहीं कहा जाता है.
16 जनवरी इस दिन चतुदर्शी (14) तिथि है और रविवार भी है इस दिन भी नामांकन करना ज्यादा उचित नहीं माना जाएगा.
19 तारीख 19 तारीख को राक्षस योग है और आश्लेषा नक्षत्र है जो चुनावी प्रक्रिया या नामांकन भरने में ज्यादा शुभ नहीं माना जाता है.
21 तारीख को चौथ है माघी संकट तिल चतुर्थी चतुर्थी तिथि सभी शुभ कार्यों में निषेध मानी गई है.
चुनाव में हार जीत प्रभु कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से निर्भर होती है. यह सभी तारीखें हमने अपनी योग्यता के अनुसार लिखी हैं. हर कार्य में व्यक्ति के किए हुए पुण्य कर्म, दान पुण्य, गरीबों की, पशु पक्षियों की सेवा, इष्टदेव और सच्चे गुरु आचार्यों की कृपा सब कुछ (चमत्कार) भी कर सकती है.
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250