Sunday , 23 February 2025
Home आगरा SP & alliance parties working on 2024 election…#agranews
आगराटॉप न्यूज़यूपी न्यूज

SP & alliance parties working on 2024 election…#agranews

आगरालीक्स…(14 January 2022 News) यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा में सीधी टक्कर है, इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव की रुपरेखा भी तैयार हो रही है, सपा के प्रेसनोट की अंतिम लाइन को पढ़िए…

यूपी में 400 सीटें जीतने का करेंगे काम
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में अखिलेश यादव भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर आदि के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में 400 सीटे जीतने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी वर्चुअल, डिजिटल और फिजकल हर तरह से तैयार हैं। अब साइकिल की रफ्तार कोई नहीं रोक पाएगा। हमारे पास कार्यकर्ताओं की ताकत है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेण्डर महंगा करके कम्पनियों की तिजोरी भरी है। किसानों को दोगुनी आय का झूठा वादा किया। उसकी फसल की खरीद नहीं हुई। खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी कर ली। नौजवान को नौकरी मांगने पर लाठियां मिली।

मुख्यमंत्री जी फेल हो चुके हैं। कितने भी दिल्ली वाले आ जाएं उन्हें पास नहीं करा पाएंगे। समाजवादी पार्टी के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं अब 20 फीसदी भी आ गए हैं। भाजपा नेता तीन चौथाई नहीं तीन या चार सीट की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि साइकिल का हैंडल और पहिए ठीक हैं इसकी रफ्तार रुकने वाली नहीं, वह बहुत तेज चलेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ऊर्जावान, नौजवान और प्रगतिशील विचारों के हैं। उनके साथ मिलकर क्रांति करूंगा। आज का दिन दलितों, पिछड़ों के सम्मान का दिन है। भाजपा ने धोखा दिया है। उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वह फिर 2017 की स्थिति में पहुंच जाएगी।

स्वामी प्रसाद ने कहा कि लोहिया जी के समाजवाद और अंबेडकरवाद को बचाना पहला कर्तव्य है। भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। मकर संक्रांति पर भाजपा के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है। हमारे इस्तीफे के बाद भाजपा के तमाम नेताओं ने संपर्क किया जबकि वे पहले विधायकों की बात नहीं सुनते थे। अब उनकी नींद इस इस्तीफे के बाद उड़ी है।

धर्म सिंह ने कहा कि सपा में आने की कई वजह है। फिर से यूपी में समाजवाद कायम करना है। प्रतिबंध ना होता तो 10 लाख से बड़ी रैली होती। मकर संक्रांति के दिन शपथ लेते हैं कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। अखिलेश यादव को सीएम बनाकर संविधान सुरक्षित किया। इन्होंने जो सम्मान दिया वह बसपा और भाजपा में नहीं मिला। अखिलेश यादव को सन् 2024 में प्रधानमंत्री की शपथ दिलाएंगे।

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Nagar Nigam will collect 55 lakh tax from JP Hotel of Agra. Sent bill for tax of helipad and training center…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जेपी होटल से 55 लाख टैक्स वसूलेगा नगर निगम. हेलीपैड...

यूपी न्यूज

Agra News: Two NCC cadets of DEI, Agra honored in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीईआई की एनसीसी कैडेट कृति नौटियाल को राज्यपाल ने दिया...

error: Content is protected !!