आगरालीक्स …..आगरा में कोहरा छाया हुआ है लेकिन सर्दी कम है, मौसम अच्छा हो गया है। जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मकर संक्रांति पर सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटती रही, शीतलहर में लोग घर से बाहर नहीं निकल सके और तापमान 16 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। ऐसे में शनिवार को सुबह कोहरा छाया लेकिन सर्दी कम हुई है। मौसम भी खुशनुमा है और सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। तापमान में भी गिरावट नहीं आई है।

छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह कोहरा छाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। दोपहर में धूप निकलेगी लेकिन शीतलहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
आईएमडी का अनुमान
15-Jan 5.0 20.0 Dense Fog
16-Jan 5.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Jan 6.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Jan 6.0 19.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
19-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist
20-Jan 7.0 20.0 Fog or Mist