आगरालीक्स… आगरा में बसपा छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भाजपा ज्वाइन की। अस्वस्थ्य होने पर व्हील चेयर पर उन्हें उनके बेटे चिराग उपाध्याय लेकर आए, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

अब किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, बेटा चिराग उपाध्याय कर रहे सक्रिय राजनीति।
25 साल तक बसपा में रहने के बाद रामवीर उपाध्याय ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया, हालांकि करीब दो साल पहले बसपा ने सादाबाद से बसपा से विधायक पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को निलंबित कर दिया था। वर्तमान में रामवीर उपाध्याय सादाबाद से विधायक हैं। शनिवार को पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पार्टी ज्वाइन कराई। यहां उनके समर्थक भी मौजूद थे।
कौन लड़ेगा और किस सीट से चुनाव
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय सादाबाद से विधायक हैं, हाथरस सीट सुरक्षित है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे या उनके बेटे चिराग उपाध्याय को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा, यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।