आगरालीक्स…(18 January 2022 Agra News) आगरा में कांग्रेस को बड़ा झटका. सीनियर कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा. कहा—35 सालों से निष्ठा के साथ किया काम अब…..
आगरा के सीनियर कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कांग्रेस पार्टी से अपवना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे लैटर में लिखा कि विगत 35 सालों से कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी के साथ लगातार काम किया, लेकिन अग कांग्रेस पार्टी बढ़ती हुई सांप्रदायिक, अल्पसंख्य और दलित विरोधी ताकतों का सामना करने में सक्षम नही है, इसलिए मैं आपके समक्ष अपने सभी कर्तव्यों से इस्तीफा दे रहा हूँ। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।
