आगरालीक्स …ताज तो ताज है, इसके दीवाने सात समंदर पार से खिचें चले आते हैं। ये खूबसूरत खिलाडी तो इंडिया में ही थी, ताज का दीदार करने के लिए आ गई। तेज धूप में ताज के संगमरमरी हुस्न को इंग्लैंड महिला क्रिकेटर टकटकी लगाए देखते रही। ताजमहल के साथ फोटो लिए और मोहब्बत की निशानी को जानने के साथ ही पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चॉर्लेट एडवर्ड्स के साथ ब्युमोंट्स, टेलर, ब्रौंट, स्चिवर, मार्श सहित इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने ताज का दीदार किया।
बुधवार को आॅस्ट्रेलिया ने भारत में चल रहे टी 20 महिला क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की टीम को हरा दिया था। गुरवार को वे आगरा आ गईं। उन्होंने
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश किया। प्रवेश करते ही एक दूसरे के साथ फोटो खिंचाने की होड़ दिखाई दी।
रेड प्लेटफॉर्म पर पहुंच कर टीम ने पहले ताजमहल के इतिहास के बारे में जानकारी ली उसके बाद ताजमहल की पच्चीकारी और सुन्दरता की जमकर तारीफ़ की। इस दौरान खिलाड़ियों ने ताज के साथ अपने फोटो खिंचवाए।
Leave a comment