
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रलय ने ऐतिहासिक स्मारकों की टिकट में बढ़ोतरी कर दी है। एक अप्रैल से ये टिकटें बढ़ी हुई दरों पर ही सैलानियों को खरीदनी होंगी। ताजमहल में विदेशी सैलानियों की टिकट तीन गुना बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं भारतीय सैलानियों की टिकट भी तीन गुना बढ़ेगी। यह बढोत्तरी पहले ही प्रस्तावित कर दी गई थी, लेकिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रलय द्वारा 31 मार्च को अधिसूचना जारी की गई है। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है, इसलिए शनिवार को ताजमहल खुलेगा तो नई दरों पर ही ताजमहल का दीदार किया जा सकेगा।
भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट दरें
स्मारक पूर्व दरें नई दरें
ताजमहल 20 40
आगरा किला 2 0 40
फतेहपुरसीकरी 20 40
सिकंदरा 10 20
एत्मादुद्दौला 10 20
मेहताब बाग 5 15
विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट दरें
स्मारक पूर्व दरें नई दरें
ताजमहल 750 1250
आगरा किला 250 750
फतेहपुरसीकरी 250 750
सिकंदरा 100 300
एत्मादुद्दौला 100 300
मेहताब बाग 100 300
(टिकट में आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा वसूला जा रहा पथकर शामिल है)
सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए टिकट दर
सार्क औऱ बिम्सटेक देशों के लिए अलग टिकट दर हैं। सार्क देश (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान, श्रीलंका), बिम्सटेक देश (बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड) के नागरिकों के लिए ए श्रेणी के स्मारकों में 30 रुपए और बी श्रेणी के स्मारकों में 15 रुपये का टिकट लगेगा।
इनके लिए अलग लाइन लगेगी
750, 500, 300, 200 रुपये का टिकट लेने वालों के लिए अलग लाइन लगेगी। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
फिल्म शूटिंग एक लाख रुपये में
अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वदाय स्मारकों में फिल्म शूटिंग के लिए एक लाख रुपये प्रतिदिन लिए जाएंगे। 50 हजार रुपये की जमानत देनी होगी, जो वापस कर दी जाएगी। अन्य स्मारकों में फिल्म शूटिंग के लिए 50 हजार रुपये प्रतिदिन देने होंगे। 10 हजार रुपये जमानत राशि के जमा होंगे।
Leave a comment