आगरालीक्स…(23 January 2022 Agra News) समाजवादी पार्टी ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची. इनमें मुलायम सिंह का नाम सबसे ऊपर. जानिए कौन—कौन है लिस्ट में.
मुलायम सिंह यादव और फिर अखिलेश यादव
चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों में सबसे ऊपर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम है. इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं. 30 लोगों की सूची पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की तरफ से चुनाव आयोग को भेजी गई है, जहां से सहमति दे दी गई है. पार्टी ने तीसरे नंबर पर पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा का नाम हे. इसके बाद रामगोपाल यादव और जया बच्चन को भी पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है. सपा की डिंपल यादव स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 6ठवें नंबर पर हैं. इनके बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का नाम हे. भाजपा छोड़कर सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 11वें नंबर पर है.

इन्हें भी बनाया गया स्टार प्रचारक
रामजीलाल सुमन, रमेश प्रजापति, हरेंद्र मलिक, राजपाल कश्यप, राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा, जावेद अली बेग, श्याम लाल पाल, सुधीर पवार, जगपाल दास गुर्जर, मिठाई लाल भारती तेजिंदर सिंह, प्रदीप तिवारी, मोहम्मद फहद, सिद्धार्थ सिंह, राहुल भारती, किरण पाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चन्द्र प्रजापति और विनय पाल भी स्टार प्रचारक हैं.