आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव ने ओपिनियन पोल को बताया ‘ओ पीएम पोल’. ये भ्रम फैलाने वाला पोल है….
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल को लेकर तंज कसा है. उनका कहना है कि ये सारे ओपिनियन पोल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं. ये चुनाव जनता का है और इससे पहले कभी भी इतने विधायक टूटे नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि ये एक बड़े निर्णय का समय है.
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयेग को पत्र लिखकर टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग की थी. नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में लिखा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है, प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया है. प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगे, अन्तिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा, जब कि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी, कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे है जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है और चुनाव प्रभावित हो रहा है यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. उन्होंने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाय.