आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) पहले चरण में चुनाव के लिए मथुरा आ रहे गृहमंत्री अमित शाह. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद मांगेगे वोट…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी गुरुवार को मथुरा आ सकते हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा में भी मतदान होना है. यहां पर चुनाव प्रचार जारी है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री का गुरुवार यानी कल आना तय माना जारहा है. इसके लिए कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया गया है.

मथुरा और वृंदावन का कर सकते हैं दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा और वृंदावन का दौरान कर सकते हैं. वह सुबह 11 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए जाएंगे. मंदिर के आसपास ही वह बाजारों में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट भी मांग सकते हैं. यहां से वे मथुरा रवाना होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री के आने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है. इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. बताया जाता है कि सीएम योगी भी उनके साथ आ सकते हैं.