आगरालीक्स…(30 January 2022 Agra News) ठाकुर जी के दर्शनों को उमड़ी ऐसी भीड़ कि सारी व्यवस्थाएं हो गई चौपट…दर्शन करने के लिए बैरीकेडिंग से भी लगा दी छलांग….
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी की महिला भी अपरम्पार है. इनके दर्शनों के लिए लोग दूर—दूर से खिंचे चले आते हैं. यही कारण है कि मंदिर में हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. कोरोना की तीसरी लहर के कारण बांकेबिहारी जी के दर्शनों के लिए फिलहाल कुछ पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन श्रद्धालु तो श्रद्धालु ही ठहरे, उन्हें तो बस अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा है. रविवार को भी कुछ ऐसा नजर आया. वृंदावन के ठाकुर बांकेबिजहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी कि यहां पर बनी सारी व्यवस्थाएं ही ध्वस्त हो गईं. मंदिर प्रबंधन की लाख कोशिश के बावजूद कोविड के नियमेां का पालन करवा पाना मुश्किल होगया.

मंदिर के बाहर कोई व्यवस्था न होने के कारण यहां श्रद्धालुओं का हुजूम गली में उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के लिए बैरीकेडिंग से भी छलांग लगाने में कोई कोताही नहीं बरती और मंदिर में प्रवेश करते रहे. बताया जाता है कि रविवार को तय संख्या चार हजार से अधिक श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए पहुंचे.