आगरालीक्स… आगरा में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस 680 हैं, इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है, बच्चों को अब दूसरी डोज भी लगने लगी है।

कोरोना की तीसरी लहर में केस कम होने लगे हैं, आगरा में बीते 24 घंटे में 66 नए केस मिले हैं। जबकि 183 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है। इससे सक्रिय केस 680 रह गए हैं, कोरोना के सक्रिय चार हजार से अधिक पहुंच गए थे।
बच्चों को लगने लगी वैक्सीन की दूसरी डोज
तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों को कोवैक्सीन लगाई गई है, इसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाती है। इससे आगरा में अब बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगने लगी है। जिन बच्चों ने तीन और चार जनवरी को कोवैक्सीन लगवाई, उन्हें दूसरी डोज लगा दी गई है।
बच्चों पर कोरोना का खतरा कम
कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना का खतरा कम रहा है। कोरोना संक्रमित बच्चे सामान्य दवाओं से ही ठीक हो गए, उन्हें भर्ती करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।