आगरालीक्स… आगरा में बुधवार की शाम से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी।
प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी को
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर प्रथम चरण के लिए बृस्पतिवार 10 फरवरी को 58 सीटों पर मतदान होगा, इनमें आगरा की 9 सीटें भी शामिल हैं।
प्रथम चरण में पश्चिमी यूपी के जिले हैं शामिल
आगरा, अलीगढ़ ,नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में बुधवार को शाम छह बजे से शराब की सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। यह दुकानें दस फरवरी की शाम छह बजे तक बंद रहेंगी।
शराब की तस्करी रोकने के दिशा-निर्देश जारी
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने आबकारी विभाग को इसके दिशा निर्देश दिए हैं। शराब की तस्करी होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में शराब की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन ने टीमें गठित कर दी हैं। जो सड़कों पर वाहनों की जांच भी कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब व पैसा बांटने की आशंका है। जिसे रोकने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है।