
इंटरनेट फोटो
वे दो घंटे ताजमहल में रहेंगे, 16 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे स्पेशल प्लेन से आगरा आएंगे। 4 बजे दोनों ताजमहल देखने पहुंचेंगे। दो घंटे तक यहां रहेंगे। रात 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, राजकुमार विलियम को लगता है कि ताजमहल पर आकर उन्हें मां की यादें ताज करने का मौका मिलेगा। मगर, ताजमहल की मीनारों का मडपैक ट्रीटमेंट चल रहा है। मीनार के चारों तरफ बल्लियां लगाई गई हैं। इसके सहारे मचान खड़ा है। डायना बेंच पर बैठकर ताजमहल का फोटो लेने पर ये मचान और बल्लियां
आ जाएंगी और ताजमहल की पूरे बैकग्राउंड का फोटो नहीं आ पाती। ब्रिटिश हाई कमीशन ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से मीनारों के साथ लगी लोहे की बल्लियां और मचान हटाने को कहा है। हालांकि, एएसआई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। विलियम की मां और दिवंगत ब्रिटिश प्रिंसेस डायना ने फरवरी 1992 में ताजमहल का दीदार किया था। डायना ने अकेले ताजमहल के सामने संगमरम से बने बेंच पर फोटो खिंचवाए थे। 31 अगस्त 1998 को डायना की मौत कार एक्सीडेंट में हो गई थी। उस समय विलियम महज 16 साल के थे।
रविवार को पहुंचे मुंबई
ब्रिटेन के रॉयल कपल विलियम और केट मिडलटन ने रविवार को मुंबई पहुंचे, वे इंडिया-भूटान के 7 दिनों के दौरे पर निकले हैं। मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले विलियम और केट ताज पैलेस होटल पहुंचे। यहां उन्होंने 26/11 में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। वे दोपहर में मुंबई के ओवल मैदान पहुंचे। उन्होंने अंडरप्रिविलेज चिल्ड्रेन के साथ क्रिकेट खेला। सचिन तेंडुलकर और दिलीप वेंगसरकर के साथ ही विलियम और केट दोनों ने बैटिंग की।
– सचिन ने कहा, ”प्रिंस विलियम क्रिकेट को समझते हैं। वे बैटिंग तक कर सकते हैं।”
ओवल मैदान के बाद शाही जोड़ा मुंबई की बस्तियों में पहुंचा। यहां एक एनजीओ के प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद बच्चों से मिले। बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला।
ये है शिडयूल
11 अप्रैल- दिल्ली पहुंचेंगे। इंडिया गेट पर वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। ब्रिटिश हाईकमिश्नर के रेसिडेंस पर महारानी के बर्थडे प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।
12 अप्रैल- दिल्ली में रॉयल कपल के दो प्रोग्राम्स के बारे में अनाउंस किया जाएगा।
13 अप्रैल-असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगे। कैम्प फायर और डांस परफॉर्मेंस में हिस्सा
– 14 अप्रैल-भूटान की राजधानी थिम्फू पहुंचेंगे।यहां वे बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री जॉन्ग जाएंगे।
— 15 अप्रैल- थिम्फू में टाइगर नेस्ट मॉनेस्ट्री जाएंगे। पहाड़ पर बनी इस मॉनेस्ट्री पर जाने में 6
16 अप्रैल को ताजमहल देखने जाएंगे।
Leave a comment