आगरालीक्स… आगरा में मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करने के लिए पहुंची, आगरा फिरोजाबाद रोड पर लगा भीषण जाम, पोलिंग पार्टियों को ईवीएम जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ा
आगरा में मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम जमा करने के लिए पहुंची, आगरा फिरोजाबाद रोड पर लगा भीषण जाम, पोलिंग पार्टियों को ईवीएम जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ा। लंबी लाइन लगी हुई है। मंडी परिसर आगरा फिरोजाबाद रोड के साथ ही देहात में चार जगह पर ईवीएम जमा हो रही हैं।

आगरा में गुरुवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक 3911 बूथों पर मतदान हुआ। शाम छह बजे तक मतदान होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र से बस सहित अन्य गाड़ियों से ईवीएम जमा करने के लिए शहर की आगरा उत्तर विधानसभा, आगरा दक्षिण विधानसभा, आगरा ग्रामीण, आगरा छावनी और एत्मादपुर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां मंडी समिति आगरा फिरोजाबाद रोड पहुंची। यहां सात बजे के बाद जाम लग गया, बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। वहीं, मंडी परिसर में ईवीएम जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियां जमीन पर ही बैठ गईं। रात तक ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया चलती रही।
देहात में चार जगह पर जमा हुई ईवीएम
देहात की विधानसभा सीटों के लिए फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह में ईवीएम जमा हुई। यहां की मंडी समिति में भी भीड़ लगी रही, पोलिंग पार्टियां सात बजे के बाद मंडी परिसर में पहुंचने लगी और रात तक ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया चलती रही।