आगरालीक्स…स्कूल ही नहीं सरकारी आफिसों के लिए भी योगी सरकार के कड़े आदेश. सोमवार से शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी….
आगरा सहित यूपी में सोमवार से स्कूल खोलने के आदेश के साथ ही सरकारी कार्यालयों के लिए भी योगी सरकार ने कड़े आदेश जारी किए गए हैं. शासन के आदेश अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार से शत प्रतिशत उपस्थिति होने चाहिए. हालांकि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से करना होगा. बता दें कि प्रदेश में लगातार सुधर रही कोरोना की स्थिति को देखे हुए सरकार ने राहत देने के आदेश फिर से जारी करने शुरू कर दिए हैं. सोमवार से ही कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की आफलाइन क्लास स्टार्ट हो जाएंगी. इसके साथ ही बच्चों के एग्जाम से पहले उन्हें स्कूल में रिवीजन मिल सकेगा.

इससे पहले छह फरवरी को कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश शासन जारी कर चुका था.