आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आ गया है। सोना एक बार फिर 50 हजार औऱ चांदी 63 हजार रुपये को पार कर गई है।
वायदा बाजार में रहा तेजी का रुख
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। सोना दोपहर तक 49,556 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एक पखवाड़ा पूर्व तक सोने के दाम 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बने हुए थे।
चांदी ने फिर काटी चांदी
इसी प्रकार चांदी के भावों में एकदम तेजी आई है। चांदी 63, 744 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में एकदम तेजी आई है। चांदी भी पखवाड़े पूर्व तक 60 हजार रुपये प्रतिकिलो के आसपास पर चल रही थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 4892 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4775 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4354 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3963 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3155 रुपये प्रति ग्राम
नोट ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।