आगरालीक्स…(15 February 2022 Agra News) #आगरा में रॉन्ग साइड से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर. युवक की मौत
आगरा में सोमवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया. न्यू दक्षिणी बाईपास पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें एक युवक घायल हो गया जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस के अनुसार गांव बाद में रहने वाला 32 वर्षीय कीरत उर्फ कित्तो पुत्र जगराम किसान हे. वह सोमवार शाम को गांव के ही रहने वाले रामू उर्फ रामवीर के साथ मथुरा में दाऊजी के लिए निकले थे. यहां तीन घंटे काम निपटाने के बाद दोनों वापस न्यू दक्षिणी बाईपास से होकर निकलने लगे. बताया जाता है कि यहां एक मैक्स पिकअप तेज गति से रॉन्ग साइड आ रही थी जिसने तेजी से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दोनोंयुवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े. कित्तो के सिर में गंभीर चोट आई जबकि दूसरा साथी भी घायल हो गया. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां कित्तो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.