Thursday , 3 September 2026
Home पॉलिटिक्स Party switching in Agra: SP candidate Hemlata join BJP
पॉलिटिक्स

Party switching in Agra: SP candidate Hemlata join BJP

256

hemlata

आगरालीक्स…. विधानसभा चुनाव से पहले आगरा की पॉलिटिक्स गरम हो गई है। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सपा को बडा झटका दिया है। सपा की आगरा ग्रामीण सीट से प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। सोमवार सुबह आगरा के होटल वैभव पैलेस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हेमलता दिवाकर के भाजपा में आने की घोषणा की। इसके बाद से सपा और भाजपा में खलबली मची हुई है।

सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हेमलता दिवाकर ने कहा कि वे पिछले चार साल से सपा में घुटन महसूस कर रही थी, पार्टी में गुटबाजी और आपसी मतभेद हैं, इसलिए भविष्य सुरक्षित नहीं था। भाजपा में भविष्य सुरक्षित है, इसलिए फैसला लिया है।
शनिवार को भाजपा की फायरब्रांड महिला नेत्री कुंदनिका शर्मा ने सपा ज्वाइन कर ली थी, उन्हें आगरा की उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसे आगरा में भाजपा की राजनीति को बडा झटका माना जा रहा था। इसी बीच रविवार को आगरा आए यूपी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को देखते हुए भाजपाई डैमेज कंट्रोल में लग गए। सियासी हलकों में सुगबुगाहट शुरू हुई, जोड तोड की राजनीति गरम होती गई और रात को ही सपा से आगरा ग्रामीण सीट की प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के भाजपा में शामिल होने की पठकथा तैयार हो गई। हेमलता दिवाकर पिछले विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लडी थी और दूसरे नंबर पर रही थी, उन्हें बसपा के कालीचरन सुमन ने हराया था।
सुबह होते ही भाजपा में आने की घोषणा
भाजपा ने रात में ही तैयारी कर ली और सुबह सात बजे होटल वैभव पैलेस में प्रेसवार्ता बुलाई गई। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हेमलता दिवाकर के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा कर दी।
भाजपा का मिशन 2017
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आए केशव रविवार शाम को सूरसदन प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ब्रजक्षेत्र के कार्यकर्ताओं से केशव प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है लेकिन कभी-कभी अपनी शक्ति भूल जाते हैं। इसकी वजह से सपा और बसपा को भ्रम हो जाता है। मगर, कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 के लोकसभा जैसी लहर प्रदेश में फिर से लानी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने में सपा और बसपा रोड़े बने हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन दोनों पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाया। नारा दिया, ‘कांग्रेस मुक्त देश, सपा-बसपा से मुक्त उत्तर प्रदेश।’ उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 में प्रदेश 265 विधानसभा सीटें जीतेगी।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Samajwadi Party fiercely targeted the BJP government during a divisional traders’ conference in Agra

आगरालीक्स…यूपी में व्यापारियों का न सम्मान और न ही सुरक्षा. आगरा में...

पॉलिटिक्स

Agra News: The SP will strongly present the issues faced by industries and traders of the Agra division at the conference…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के उद्योगों ओर व्यापारियों की समस्याओं को सम्मेलन में मजबूती...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi 20 hours in Agra, Minute to Minute programme, Route diversion

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज सीएम योगी आ जाएंगे, आगरा में...

पॉलिटिक्स

Agra News: Police stopped Samajwadi Party workers who had set out to gherao the BJP MLA…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बीजेपी विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट पर फूटा सपाइयों का...

error: Content is protected !!