आगरालीक्स…आगरा में काला महल सिंधी पंचायत के चुनाव संपन्न. धर्मचंद छावरिया बने पंचायत के प्रधान. कहा—समाज में विघटन को एकता में बदलेंगे
धर्मचंद छावरिया बने काला महल सिंधी पंचायत के प्रधान
काला महल सिंधी समाज के नवनिर्वाचित प्रधान धर्मचंद छावरिया सिंधी समाज में चल रहे विधटन के एकता में बदलने के लिए प्रयास करेंगे। काला महल सिंधी धर्मशाला में आज पंचायत के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें नियुक्त प्रधान धर्मचंद छवरिया ने समाज के विकास व सहयोग के लिए हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिया। बताया कि काला महल सिंदी पंचायत आगरा शहर की सबसे पुरानी पंचायत है, जिसका गठन 1948 में इसी धर्मशाला में हुआ था।

80 लोगों की सर्व सम्मति से हुआ गठन
संरक्षक सूर्य प्रकाश ने बताया कि हर पांच वर्ष में चुनाव सम्पन्न होता है, जो आज विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। चुनाव में शामिल 80 लोगों की सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं सदस्यों ने समाज के हित में कार्य करने का वचन दिया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी प्रकाश खेसवानी थे।
इन लोगों को सौंपी जिम्मेदारी
प्रधानः धर्मचंद छावरिया, उपप्रधानः वीरेन्द्र कुमार वाधवानी, महामंत्रीः विजय आशरा, मंत्रीः तरुण हरजानी, खजांचीः सत्यप्रकाश मोटवानी, मंत्री डॉ. योगेश मदनानी, संगठन मंत्रीः शिवरतन हासानी, वारदाना प्रभारीः मुकेश वाधवानी, कार्यकारिणी में कन्हैया लाल, महेश कुमार, बब्बू भाई, महेश हरजानी, विनोद वाधवानी, मुकेश पंजवानी, नॉटी भाई, विकास आशरा, मनोज मन्थानी, मुकुल कथूरिया, पंकज वाधवानी।