आगरालीक्स…(20 February 2022 Agra News) आगरा में 26 फरवरी से हो जाएगी सर्दी की विदाई. लेकिन इससे पहले इस दिन चलेंगी तेज हवाएं..महाशिवरात्रि से जुड़ा है ये महत्व…जानें अपडेट
आगरा में अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है. लोगों ने गर्म कपड़े दिन के समय पहनना भी बंद कर दिए हैं. हालांकि अभी रात और सुबह की सर्दी बरकरार है. रविवार को भी आगरा में दिन के समय गर्मी महसूस हुई. हालांकि पिछले दो दिनों की अपेक्षा हल्का ठंडा पन रहा. इसका असर तापमान पर भी देखा गया. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

26 फरवरी से सर्दी की विदाई
मौसम विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल रात और सुबह को सर्दी है लेकिन अब रात का तापमान भी बढ़ना शुरू हो जाएगा. 26 फरवरी से तापमान न्यूनतम 15 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे में सर्दी की विदाई 26 फरवरी से जताई जा रही है.
महाशिवरात्रि से जुड़ी है ये मान्यता
सर्दी की विदाई का महत्व महाशिवरात्रि पर्व से भी जोड़ा जाता है. लोगों का मानना है कि महाशिवरात्रि को ठंड कुआं में चली जाती है, जिसके कारण धरती के अंदर का पानी ठंडा होना शुरू हो जाता है, जो कि सर्दी में गर्म निकल रहा होता था.