आगरालीक्स..हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में हाथरस में काली पट्टी बांधकर मौन मार्च निकाला गया. शांति पाठ किया…
मां भारती की सेवा करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में हिन्दू समाज के लोगों ने हाथरस में तालाब चौराहा स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट से काली पट्टी बांध कर मौन मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। मौन मार्च शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुये घंटाघर पर शांति पाठ करने के बाद समापन हुआ। इससे पूर्व हिंदू समाज के लोग पुरानी कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुये। सभी ने मृतक हिन्दू कार्यकर्ताओं की आत्माओं की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत बाजुओं पर काली बांध कर मौन जुलूस शहर कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड ,अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग ,चक्की बाजार ,नयागंज , नजीहाई होते हुये घंटाघर पर पहुँचकर समापन हुआ। हत्याओं से आक्रोशित हिन्दू समाज के लोग शांत होकर चल रहे थे।

शहर के प्रमुख चौराहों पर दो मिनट रूक कर फिर आगे बढ़ा। इससे पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर यू एस गौड़ ने कहा कि हिंदू समाज के राष्ट्र विरोधी तत्व एवँ हिन्दू विरोधी मानसिकता के तत्व हिन्दू समाज को तोड़ने एवँ डराने का षडयंत्र कर रहे है। उन्होने कहा कि ऐसे षडयंत्र पहले भी रचते रहते है लेकिन हिन्दू समाज को तोड़ने को ऐसे लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नही नही हुये है। जुलूस में शहर के डॉक्टर ,अध्यापक ,समाजसेवी विभिन्न समाजों के संगठ नो के प्रमुख के अलावा महिलाये एवँ गणमान्य मौजूद रहे।