नईदिल्लीलीक्स… भारत की महिला क्रिकेटरों ने आज न्यूजीलैंड को आखिर पांचवें वन-डे में हरा दिया। भारत की यह जीत विश्वकप से पहले उत्साह बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।
न्यूजीलैंड ने 4-1 से श्रृंखला जीती
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वन-डे मैचों की श्रृंखला के चार मैचों में न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से हावी रही और चारों में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
आगरा की दीप्ति ने दो,पूनम ने एक विकेट लिया
पांचवें और अंतिम वन-डे में न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। अमेलिया केर ने एक बार फिर 66 रन का स्कोर खड़ा कर भारत की परेशानी बढ़ाई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा, गायकवाड़, स्नेह राना ने दो-दो विकेट लिए, पूनम यादव और मेघना बिष्ट को एक-एक विकेट मिला।
मंधाना, हरमन और मिताली के अर्द्धशतक
भारत ने जवाब में सधी हुई शुरूआत की ओपनर स्मृति मंधाना के शानदार 71 रन के अलावा हरमनप्रीत कौर 63 औऱ कप्तान मिताली राज के 54 नाबाद रनों की मदद से भारत ने जीत का लक्ष्य 46 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।