नईदिल्लीलीक्स… रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गई है। रूसी सेना यूक्रेन का एय़रबेस और सैन्य अड्डे को मिसाइलों से उड़ा दिया है। यूक्रेन ने भी पांच रूसी विमान मार गिराने का दावा किया है।
रूस की चेतावनी- किसी ने हस्तक्षेप किया तो बुरा अंजाम
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नेशनल टीवी पर जंग का ऐलान किया। साथ ही चेतावनी दी कि रूस और यूक्रेन की जंग में किसी ने हस्तक्षेप किया तो उसका बुरा अंजाम होगा। यह चेतावनी अमेरिका और नाटो के लिए है। य़ूक्रेन का कहना है कि हमारे ऊपर हमला तीन ओर से हुआ है।
यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू
यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर सेना ने कमान अपने हाथ में ले ली है। यूक्रेन में जगहृ-जगह धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं।
भारत की फ्लाइट खाली वापस लौटी
भारतीय नागरिको की घर वापसी के लिये गया एयर इंडिया का विमान बैरंग लौट आया है। फ्लाइट के दौरान खतरे की आशंका के दौरान एयर इंडिया के विमान की वापसी हुई है।