आगरालीक्स…(24 February 2022 Agra News) आगरा में कपड़ा व्यापारी की लाश पड़ोसी की छत पर बने कमरे में फंदे पर लटकी मिली. 13 दिन से लापता था व्यापारी. बुरी तरह सड़ चुका था शव…
आगरा के राजा की मंडी बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी की लाश पड़ोसी की छत पर बने कमरे में फंदे पर लटकी मिली. व्यापारी 13 दिन से लापता था और थाना लोहामंडी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी. आज सुबह दुर्गंध आने पर लोगों ने छत पर जाकर देखा तो व्यापारी की लाश सड़ी—गली हालत में मिली. शव के कपड़ों में मिले आधार कार्ड, दुकान की चाबी व अन्य कागजातों के आधार पर उसकी पहचान लापता कपड़ा व्यापारी के रूप् में की गई. पुलिस फिलहाल इसको खुदकुशी मानकर चल रही है, हालांकि इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि लोहामंडी क्षेत्र में 38 साल के दीपक रहते थे. उनकी राजा की मंडी बाजार में फाटक के पास वैष्णो हैंडलूम नाम से दुकान थी. परिजनों के अनुसार 13 दिन पहले 11 फरवरी को वह घर से दुकान की चाबी लेकर गए थे लेकिन इसके बाद ये दुकान नहीं पहुंचे. परिजनों ने इनकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी. इसके बाद परिजनों ने थाना लोहामंडी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस और परिजन काफी दिनों से दीपक की तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था.
आज गुरुवार दोपहर को उनके पड़ोसी के घर के ऊपर बने कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद कुछ लोगों ने जाकर देखा तो एक कमरे में पंखे के बने कुंडे पर फंदे से एक शव लटका हुआ था. शव काफी पुराना था और बुरी तरह से सड़ गया था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. पड़ोसी के घर की छत पर चार कमरे बने हैं, ये काफी जर्जर हो चुके हैं जिसके कारण ऊपर कोई नहीं जाता था. आज शव मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली. जेब में आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और दुकान की चाबी मिली. इसके आधार पर शव की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई.
- 24 February 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- agra police
- Agra today news
- Agra update news
- Businessman in AGra
- crime in Agra
- Handloom Businessman Agra
- Lohamandi agra
- Missing businessman's body found on the roof of neighbor's house in Agra...#agranews
- Raja ki Mandi market agra