आगरालीक्स ..(Agra News 28th February 2022 ).आगरा के ताजमहल के तहखाने में शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर संदल की रस्म के दौरान चली गई बिजली, मोबाइल की टॉर्च जलाकर रस्म अदा की गई, आज 1 मार्च को पूरे दिन ताजमहल फ्री, कोई टिकट नहीं।

मुगल बादशाह शाहजहां के 367 वें उर्स पर दूसरे दिन सोमवार को संदल की रस्म हुई। दोपहर 2 बजे मुख्य गुंबद के तहखाने को संदल की रस्म के लिए तहखाने को खोला गया, दरअसल ताजमहल में बादशाह शाहजहां और मुमताज की असली कब्र तहखाने में है यह बंद रहता है, ताजमहल के मुख्य गुंबद में बादशाह शाहजहां और मुमताज की की प्रतीकात्मक कब्र हैं। तहखाने में असली कब्रें हैं, संदल की रस्म के लिए तहखाने को खोला गया, उसी समय बिजली चली गई। मोबाइल की टार्च जलाई गई, इसके बाद ही उर्स कमेटी और एएसआई द्वारा संदल की रस्म अदा की गई।
आज पूरे दिन ताजमहल फ्री
तीन दिवसीय 367 वें शाहजहां के उर्स पर तीसरे दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूरे दिन ताजमहल सभी के लिए फ्री रहेगा। कोई टिकट नहीं लगेगी। उर्स के अंतिम दिन 1381 मीटर लंबी सतरंगी चादर पेश की जाएगी, दक्षिण गेट स्थित हनुमान मंदिर से धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सतरंगी चादर ताजमहल पश्चिमी गेट से ले जाई जाएगी, फूलों और मोतियों की चादर भी पेश की जाएगी।