Friday , 5 June 2026
Home एजुकेशन “Festival of Spread of Science” concludes….#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

“Festival of Spread of Science” concludes….#agranews

123

आगरालीक्स…डॉ. भीमराव आंबेडकर वि​वि मं चल रहे सात दिवसीय विज्ञान प्रसार महोत्सव का हुआ समापन..विजेताओं को किया गया पुरस्कृत..

आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सात दिवसीय विज्ञान प्रसार महोत्सव का समापन आज “विज्ञान के प्रसार का महोत्सव” के अंतर्गत धूमधाम से हुआ. समापन सत्र के दौरान सभी गतिविधियों के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया और सर्टिफिकेट से हौसला बढाया गया. महोत्सव में पहले 6 दिन हुई कई अलग और रोचक गतिविधियों के ये सभी विजेताओं को आज सुबह यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो में साक्षात्कार देने का मौका मिला. रेडियो पर ये इंटरव्यू प्रोग्रामिंग हेड पूजा सक्सेना ने लिया. इसमें तकनिकी सहियोग रेडियो के इंजिनियर तरुण श्रीवास्तव ने किया. आज के इस समापन सत्र के अध्यक्ष रहे विश्विधालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक रहे और मुख अतिथि के रूप में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के कुलपति प्रो. पीके कालरा रहे. विशिष्ट अतिथि रहे प्रो. अजय तनेजा (उप-कुलपति), प्रो. संजीव कुमार, प्रो. वी के सारस्वत मंच पर उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथि प्रो. पीके कालरा का कहना था कि विज्ञान को समझने के लिए अब दायरा बढ़ाने की जरूरत है। परंपरागत विज्ञान के साथ अब उसके दायरे से परे के विषयों पर ध्यान केंद्रित कर अवचेतन मन की स्थित को भी विज्ञान से जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए माइक्रो कॉशन और मेक्रो कॉशन के बीच सामंजस्य बनाना जरूरी है। बिना इसके सीमित दायरे में बंधकर कभी विज्ञान की सीमाओं को विस्तार नहीं दिया जा सकता है। प्राचीन काल में हमारा विज्ञान शास्त्र इसलिए ही सर्वोच्च स्तर पर था क्योंकि उस समय ध्यान और आध्यात्मिक शक्तियों को विज्ञान से जोड़कर ही खोज की जाती थीं। आज तरक्की पाने के लिए उसी दिशा में सोचने की आवश्यकता है। जीवन की भौतिक आवश्यकताओं को सीमित कर ज्ञान की आवश्यकता बढ़ाने से ही क्वालिटी ऑफ लाइफ प्राप्त की जा सकती है।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का कहना था कि विश्व की उत्पत्ति कैसे हुई और यह कैसे काम करता है, इसको लेकर तमाम शोध चल रहे हैं, लेकिन इस रहस्य और इस थ्योरी की खोज भारत में ध्यान के माध्यम से सदियों पहले हो चुकी है। यही स्थिति गॉड पार्टिकल थ्योरी को लेकर हैं, उस शोध पर भी भारतीय वैज्ञानिक एसएन बोस का हस्ताक्षर हुए थे। क्वांटम थ्योरी में भी रुद्र तांडव की प्रतिमा विद्यमान होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व की उत्पति का राज कहां छिपा है, भारत पहले ही तलाश चुका था, भारतीय मनीषा ने सुपर विज्ञान को खोजा था। आज भी वैज्ञानिक कॉन्शियस पर काम कर रहे हैं। इसलिए वर्तमान जरूरतों को देखते हुए कॉन्शियस को विज्ञान से मिलाना होगा। यह थ्योरी भी हमने ही दी कि पूर्णता में पूर्ण को मिलाकर या घटाकर भी पूर्णता ही प्राप्त की जाती है। इसलिए प्राचीन विज्ञान और ज्ञान को मिलाकर हमें नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। तभी हम नए विज्ञान की चौथी उद्योग क्रांति में खुद को साबित कर पाएंगे, जो पूरी तरह डाटा आधारित होगी क्योंकि पहली तीन उद्योग क्रांति में हम पिछड़ चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!