आगरालीक्स ….आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित किए जा रहे ग्रेटर आगरा में 50 से 500 वर्ग मीटर के प्लांट खरीद सकेंगे, एडीए ग्रेटर आगरा के लिए 300 करोड़ का लोन लेगा। इसके लिए निजी बैंक से वार्ता चल रही है। ग्रेटर आगरा की डिजाइन कंपनी दो महीने में तैयार करेगी।
यमुना एक्सप्रेस वे को लखनउ आगरा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए इनर रिंग रोड बनाया गया है। इनर रिंग रोड से आधा किलोमीटर दूरी पर रहनकला, एत्मादपुर में ग्रेटर आगरा बसाया जाएगा। एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा, ग्रेटर आगरा में प्लाट की बिक्री की जाएगी। प्लाट की बिक्री ओपन बिड से होगी।

300 करोड़ से होगा विकसित, एडीए लेगा लोन
ग्रेटर आगरा का एक कंपनी से डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। दो महीने में डिजाइन तैयार हो जाएगा। ग्रेटर आगरा में पार्क, हॉस्पिटल और स्कूल विकसित किए जाएंगे। ग्रेटर आगरा को विकसित करने के लिए एडीए 300 करोड़ का लोन लेगा, इसके लिए निजी बैंकों से संपर्क किया गया है। एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि निजी कंपनी ग्रेटर आगरा का डिजाइन तैयार कर रही है।