आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 185 महिला-पुरूषों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ. दवाएं और जांच भी रियायती दरों पर की गईं….
विश्व महिला दिवस पर एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चले शिविर में 185 से अधिक महिला-पुरूषों और बच्चों को निशुल्क परामर्श, दवाएं एवं रियायती दरों पर जांचें उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. नीहारिका मल्होत्रा, डा. सरिता दीक्षित, डा. अनीता यादव, बाॅलीवुड फेम काॅस्मेटोलाॅजिस्ट नीलम गुलाटी, डॉ फाकिया समर, यूरोलाॅजी एवं सर्जरी के डा. लक्ष्मीकांत, दंत रोग विशेषज्ञ डा. समीर प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विशाल गुप्ता, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. आकांक्षा, फिजीशियन डा. इंद्रजीत, डायटीशियन कीर्ति पांडे, आईवीएफ कीं डा. गरिमा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में फाॅग्सी, वाईटीपी कमेटी, उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, आईएचआरओ, सोसायटी आॅफ मेंस्ट्रुअल डिस्आॅर्डर्स एंड हाईजीन मैनेजमेंट का योगदान रहा।

निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने शिविर के अंतर्गत आए सभी महिला-पुरूषों को बराबरी के अधिकार पर जानकारी दी। डा. नीहारिका और डा. सरिता दीक्षित ने महिलाओं से जुड़ी तमाम बीमारियों, उनके होने की वजह और बचाव के कारण, सर्वाइकल कैंसर और कोरोना स बचाव की वैक्सीन के बारे में जानकारी दी।