आगरालीक्स…आगरा के कटरा इतवारी खां नाई की मंडी में भगवान चंद्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढाया गया…
बुधवार को श्री 1008 चंद्राप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर,कटरा इतवारी खां,नाई की मंडी,आगरा में श्री चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याण बड़ी धूमधाम से मनाया गया. सुूबह 7 बजे भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक एव शांतिधारा की गई. इसके बाद भक्तो द्वारा निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया. मंदिर जी में भक्तो द्वारा संगीतमय पूजन किया गया और शाम को सात बजे भगवान की मंगल आरती की गई. बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए.

इस अवसर पर निर्मल मोठ्या,अजीत रावका, पन्नालाल बैनाड़ा, राजेश सेठी, मदनलाल बैनाड़ा, राजेश बैनाड़ा, सुरेंद्र बैनाड़ा, वीरेन्द्र मौठया, अमित गोधा, अंकुर कासीवाल, अशोक रांवका, विभू बैनाड़ा, अनिल जैन, मीडिया प्रभारी शुभम कासलीवाल, ऊषा मोठया, रेखा मोठया, सुनीता रांवका, सीमा बैनाड़ा, मोनिका बैनाड़ा, पायल कासलीवाल, बुलबुल कासलीवाल समस्त कटरा इतवारी खां नाई की मंडी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.