नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी गुजरात पहुंचे, रोड शो किया। मायावती ने कहा- मुस्लिम वोट सपा में शिफ्ट होने से हारे। रूस-यूक्रेन जंग। साथ में प्रमुख खबरें
पीएम मोदी दो दिन गुजरात में रहेंगे
विधानसभा चुनावों में मिली शानदार सफलता के बाद पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद पहुंचकर एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया।
गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करेंगे
वह यहां दो दिन के प्रवास के दौरान गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत राष्ट्र को सौपेंगे। साथ ही पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
मुस्लिम वोट सपा में शिफ्ट होने से हारेः मायावती
बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा सपा पर फोड़ा है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि चुनाव में नैरेटिव बनाया गया कि सपा ही बीजेपी को रोक सकती है, इसकी वजह से सारा मुस्लिम वोट सपा में शिफ्ट हो गया।
सपा के डर से अन्य वोट भी भाजपा को गया
साथ दलित के साथ अन्य जातियों का वोट सपा की गुंडागर्दी के डर से भाजपा में चला गया। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन को भूल बताया और अपनी जाति के लोगों द्वारा दिए समर्थन की सराहना की। साथ ही कहा हार का सबसे बड़ा कारण मुस्लिम वोटों का सपा में शिफ्ट होना रहा। इससे पार्टी सबक लेगी।
एलन मस्क के बेटे का नाम रखा X AE A-12
टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क ने अपने सातवें बेटे का नाम बड़ा बेतुका रखा है। हॉलीवुड सिंगर ग्रीम्स से जन्मे बच्चे का नाम X AE A-12 रखा है, जो अब दो साल का है। बच्चे की ग्रीम्स ने यह जानकारी वेनीटी फेयर मैग्जीन के अप्रैल अंक को दिए इंटरव्यू में कही है।
रूस और यूक्रेन जंग 16वें दिन भी जारी, अमेरिका अपनी सेना नहीं भेजेगा
रूस और यूक्रेन की जंग 16वें दिन भी जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और नजदीक पहुंच गई है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल लैब चला रहा है। इसको लेकर आज संयुक्र राष्ट्र महासभा में बैठक होगी, हालांकि अमेरिका इस बात को पहले ही खारिज कर चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने देश में रूस की संपत्ति को सीज करने के भी आदेश कर दिए हैं। वहीं अमेरिका ने यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजने का फैसला किया है।