आगरालीक्स… विधानसभा चुनावों के परिणाम से शेयर बाजार में दूसरे दिन भी राहत रही। वहीं सोने-चांदी कीमतों में एक दिन की कमी के बाद आज कुछ तेजी का रुख रहा।
ग्लोबल ट्रेंड को मात दे रहा भारत का बाजार
वैश्विक बाजार गिरावट के बावजूद विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल शुरू होने के बाद से वैश्विक बाजार को मात दे रहा है। भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है।
सप्ताह के आज आखिरी कारोबारी दिवस शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स ने 600 अंक से ज्यादा की रिकवरी कर ली। दोपहर तक सेंसेक्स 55,750 और निफ्टी 16,850 अंक पर बना हुआ था।
वायदा बाजार में सोने-चांदी में कल की कमी के बाद आज कुछ तेजी का रुख रहा। सोना शुक्रवार को दोपहर तक 53,027 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि चांदी 70,560 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी जबकि कल दोनों मूल्यवान धातुओँ में चुनाव परिणाम से कमी का रुख रहा था
ज्वैलरी के 11 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5237 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5111 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4661 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4242 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3378 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।