आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी ये टीम. 9 विकेट से दर्ज की शानदार जीत…
आगरा कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में BSA कॉलेज मथुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया और 30 ओवर के खिताबी मुक़ाबले में पूरी टीम 27 ओवर में 118 रन पर आउट हो गई. पुरु ने सर्वाधिक 24 रन बनाए. सचिन ने 4 और आशुतोष ने 3 विकेट लिए. जवाब में उतरी चित्रगुप्त की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और सचिन के जबर्दस्त 66 रनों के दम पर 23 ओवरों में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

प्लेयर आफ टूर्नामेंब् बने सचिन
सचिन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सिटी विकास कुमार रहे. विशेष अतिथि डॉ. अनुराग शुक्ल, प्राचार्य आगरा कॉलेज रहे जिन्होंने खिलाड़ियों को बधाईयां दी और सफल आयोजन के लिए सबकी सराहना की.
टूर्नामेंट का आयोजन आगरा कॉलेज के शरीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग द्वारा किया गया. यह जानकारी डॉ० अमित रावत खेल संयोजक, आगरा कॉलेज द्वारा दी गयी। इस दौरान आयोजन सचिव रवि शंकर सिंह, समस्त शरीरिक शिक्षा विभाग स्टाफ, डॉ० लोकेन्द्र चौहान, हेमराज चौहान, नितेश शर्मा, एवं धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे.