आगरालीक्स…अखिलेश यादव के करहल में चलेगा बुलडोजर. चुनाव खत्म होते ही एक्शन में आया प्रशासन…
यूपी विधानसभा चुनाव में बुलडोजर को लेकर खासी चर्चा हुई. राजनीतिक लोग हों या फिर आम पब्लिक, बुलडोजर लोगों के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र बना रहा. चुनाव खत्म होते ही और भाजपा के चुनाव जीतने के साथ ही बुलडोजर पर जश्न का दौर भी शुरू हो गया है, लेकिन अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की करहल विधानसभा में भी बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है.

मामला ये है कि मैनपुरी का प्रशासन एक्शन में आ गया है और अब वो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड़ में है. एसडीएम आरएन वर्मा शनिवार को करहल पहुंचे और यहां उन्होंने दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर से अतिक्रमण को नष्ट कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर 24 घंटे के अंदर खुद ही लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटया तो महाबली उसे हटाने के लिए तैयार है. अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा.