आगरालीक्स…आगरा में ताज महोत्सव में आ रहे कई कलाकार तो खाटू श्याम मंदिर में है फाल्गुन उत्सव की बहार. सेंट एंथनीज स्कूल में चला बुलडोजर तो होलिका दहन पर शुभ मुहूर्त जानिए…शनिवार को आगरा की दस प्रमुख खबर एक क्लिक में…

- आगरा के सेंट एंथनीज स्कूल में चला बुलडोजर. छात्राओं के परफार्म करने वाले स्टेज को किया ध्वस्त. करीब 75 लाख का नुकसान…
- आगरा में लट्ठामार होली के रंगों में डूबे श्याम भक्त…खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित की गई लट्ठामार होली, छड़ियों की मीठी मार से निहाल हुए भक्तजन
- आगरा में इस बार ताज महोत्सव बहुत खास होने वाला है. आगरा आने वाले कलाकारों की लिस्ट आई सामने…लता मंगेशकर, ऋषिकपूर, बप्पी लहरी को भी दिया जाएगा tribute
- आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शनिवार को तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया. जानिए आने वाले दिनों का मौसम…
- कूल्हे या पैर में फ्रैक्चर के आपरेशन के लिए आगरा के एसएन में नई तकनीक से इसका उपचार उपलब्ध है…रविवार को इस तकनीक से दो लाइव आपरेशन किए जाएंगे.
- सीबीएसई बोर्ड ने टर्म-2 की डेटशीट का ऐलान करने के बाद अब टर्म-1 के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। छात्र अपने स्कूलों में कर सकते हैं संपर्क।
- आगरा के हाईप्रोफाइल मामले में जूता कारोबारी के बेटे की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी, पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, दोस्त के साथ समलैंगिक रिश्ते के आरोप लगाए हैं
- होलिका दहन 17 मार्च को है. सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त शाम 06:43 मिनट से रात 10:15 बजे तक उपलब्ध रहेंगे इसी समय में “शुभ,अमृत एंव चर”की चौघड़िया मुहूर्त चल रही होंगी जो होलिका दहन के लिए सर्वोत्तम कही जा सकती हैं। इस समय में सामूहिक चौराहों व गली-मोहल्लों की होलिका दहन करना शुभ रहेगा।
- होली पर बुजुर्ग माता पिता को मथुरा ले जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं, श्री बांकेबिहारी मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालु की मौत, बरसाना की लठमार होली में श्रद्धालु की मौत।
- आगरा में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को छोटे सिनेमाघरों में दिखाने के लिए आज विहिप-बजरंग दल ने मेहर सिनेमा पर प्रदर्शन किया।