
मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पर ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा गायत्री हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डॉ वाई बी अग्रवाल और डॉ मनोज जैन ने अस्थमा के कारण, उसकी रोकथाम और इलाज पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया। अस्थमा रोगियों के लिए इन्हेलर की आवश्यकता और उसके साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें जागरूक किया गया कि इन्हेलर दवा लेने का माध्यम है, इससे कम मात्रा में दवा सीधे फेफडों तक पहुंच जाती है, इसलिए अस्थमा रोगियों के लिए इन्हेलर अच्छा विकल्प है। इस दौरान डॉ भूपेंद्र प्रसाद, डॉ अरविंद यादव, डॉ आलोक मित्तल, डॉ अनिल यादव, डॉ शोभित सक्सेना, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ आरएस कपूर, डॉ मुकेश गोयल, डॉ उमेश यादव, डॉ मनोज यादव, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ पियूष गुप्ता, डॉ अश्वनी, संजू बंसल आदि मौजूद रहे।
एसएन में मरीजों की जांच
एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट और मेडिसिन विभाग में अस्थाम दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। डॉक्टरों ने मरीजों को अस्थमा के बारे में जागरूक किया, उन्हें नियमित दवाएं न लेने से अस्थमा के गंभीर रूप धारण करने पर होने वाली समस्याओं के प्रति आगाह किया गया है। टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ संतोष कुमार और मेडिसिन के डॉ प्रशांत प्रकाश ने मरीजों की अस्थमा से जुडी भ्रांतियां समाप्त की। इसके साथ ही शहर में जगह जगह अस्थमा दिवस पर शिविर लगाए गए और मरीजों को जागरूक किया गया।
Leave a comment