Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra lashed by dust storm & rain, Power cut in city
बिगलीक्स

Agra lashed by dust storm & rain, Power cut in city

96

black
आगरालीक्स
 ….आगरा अंधेरे में डूबा हुआ है। मंगलवार शाम को धूल भरी आंधी, बादलों की गडगडाहट और बारिश के बाद बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं। सडकों पर पेड गिरे हुए हैं कई बिजली के खंभे पेड गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके बाद से शहर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा है। टोरेंट के अधिकारियों का कहना है कि एक से डेढ घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी, टोरेंट की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है।
आगरा का तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंचने 12 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मंगलवार सुबह से ही धूल भरी आंधी चलने लगी है, इससे वाहन चालकों को भी समस्या हुई, मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की तडतडहाट के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। शाम को बदलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश और धूल भरी आंधी चलती रही। इससे आधे से अधिक शहर की बिजली चली गई।
मई के दूसरे दिन आगरा में रिकॉर्ड 45 8 डिग्री तापमान पहुंच गया, इसके साथ ही लू चलने से लोग बेहाल रहे। सूरज की आग से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली, कूलर और एसी फेल हो गए। शरीर भी तपता रहा, लेकिन सुबह होते होते वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम का मिजाज बदल गया।
आगरा में मौसम का मिजाज बदलने के साथ गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जहां मौसम बदल रहा है। वहीं, प्रशांत महासागर में पिछले साल उठे अल निनो के प्रभाव से इस बार तापमान एक से दो डिग्री बढ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। प्रत्येक पांच दिन में अगले 15 दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की जाएगी।

इनवर्टर फेल, जनरेटर भी हांफे
सात बजे से बारिश और आंधी के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली नहीं आ रही है, इससे इनवर्टर पफेल हो गए हैं और जनरेटर हांपफने लगे हैं। कई क्षेत्रों में लोग अंधेरे में हैं छतों और घरों के बाहर बैठे हुए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!