
इंटरनेट फोटो
आगरा की सीमा का विस्तार हो रहा है, इसके साथ ही लूट की वारदात भी बढती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए नए थाने बनाए जाने की मांग चल रही है। आगरा मंडल व्यापार संगठन के गोविंद अग्रवाल के अनुसार , नवंबर 2015 में तत्कालीन डीजीपी को नए थानों की जरूरत बताई गई थी। शहर का पिछले 15 सालों में विस्तार हुआ है। कमला नगर के अलावा ट्रांस यमुना, पश्चिमपुरी और राजपुर चुंगी में भी नए थाने की जरूरत है। इन्हीं चारों कोनों पर नई आवासीय कालोनियां बनाई गई हैं, जहां व्यापारी, उद्योगपति और नौकरीपेशा लोग रह रहे हैं और यही अपराधियों के साफ्ट टारगेट हैं। संगठन के अध्यक्ष चरनजीत थापर, हरेश अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, डा. मंजू गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पवन बंसल आदि मौजूद रहे।
कमला नगर थाने को शासन से मिली अनुमति
.आगरा में एक और थाना बनने जा रहा है। पॉश कॉलोनी कमला नगर में थाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है, अब पुलिस अधिकारियों को जगह चिन्हित करनी है, इसके बाद कमला नगर में पुलिस थाना बनाया जाएगा।
कमला नगर और दयालबाग क्षेत्र थाना न्यू आगरा में आता है। यह दोनों की पॉश कॉलोनी है और बडे उद्योगपति यहां रहते हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों क्षेत्रों में वारदात बढ रही है, पुलिस के पास भी सीमित संसाधन है, इसलिए इतने बडे क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने में समस्या आ रही है। इस पर व्यापारियों और कमला नगर के लोगों द्वारा थाना बनाए जाने की मांग की जा रही है। सोमवार को नेशनल चैंबर द्वारा होटल लॉर्ड इन, संजय प्लेस में आयोजित बैठक में खेल मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा कि कमला नगर थाने के लिए शासन से मंजूरी दे दी गई है। अधिकारियों को थाना परिसर के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा गया है, इसके बाद यहां थाने का निर्माण कराया जाएगा। जिससे क्राइम कंट्रोल हो सके।
Leave a comment