आगरालीक्स…. आगरा में अब पंखा चलाए बिना काम नहीं चल रहा है, बुधवार को कैसा रहेगा मौसम, जानें।
आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है, अब घर और कार्यालयों में पंखा चलाना पड़ रहा है। पंखा न चलाने पर गर्मी लग रही है और लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी सुबह ही गर्मी की शुरूआत हो गई, धूप निकलने से गर्मी और बढ़ जाएगी, आज 36 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।

20 मार्च तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा का तापमान लगातार बढ़ेगा। होली के बाद 20 मार्च तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दिन का तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
16-Mar 20.0 36.0 Clear sky
17-Mar 20.0 37.0 Mainly Clear sky
18-Mar 21.0 38.0 Partly cloudy sky
19-Mar 21.0 38.0 Mainly Clear sky
20-Mar 22.0 40.0 Mainly Clear sky
21-Mar 22.0 40.0 Mainly Clear sky