आगरालीक्स… आगरा में होली पर हुडदंग करने पर जेल जा सकते हैं, होली पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद, बैरियर लगाकर जगह जगह चेकिंग।

आगरा में विधानसभा चुनाव के बाद होली और शब ए बारात एक दिन है। ऐसे में पुलिस ने भी सख्ती कर दी है। बेरियर लगाकर चेकिंग कराई जा रही है। आज से और सख्ती कर दी जाएगी। बाइक और स्कूटी पर बिना हेलमेट और दो से अधिक लोगों के बैठने पर कार्रवाई की जाएगी।
शराब की दुकानें बंद रहेंगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। होली पर शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध है। इस दौरान शराब की दुकान खोली जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। शाम पांच बजे के बाद ही शराब की दुकानें खुल सकेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आबकारी इंस्पेक्टरों को आदेश दिए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में शराब की दुकान की चेकिंग करेंगे, दिन के समय दुकान खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस फोर्स रहेगा तैनात
होली पर हुड़दंग न मचे, इसके लिए चिन्हित क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। थाना पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग करेगी, जिससे हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।