आगरालीक्स ….आगरा में आज से चार दिन के लिए सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, होली पर चार दिन की छुटटी है।
आगरा में होली के पर्व पर गुरुवार से छुटटी हो गई, आज से सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं और अब 21 मार्च को सरकारी कार्यालय खुलेंगे। होली पर सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुटटी रहेगी।

21 को खुलेंगे कार्यालय
जिला प्रशासन के अनुसार, आगरा में गुरुवार से होली की छुटटी हो गई है। आज होलिका दहन की छुटटी है, 18 मार्च को होली है और 19 मार्च को भाई दौज का अवकाश रहेगा। 20 मार्च का रविवार है, ऐसे में अब 21 मार्च को ही सरकारी कार्यालय खुलेंगे।
बाजारों में रौनक, होली की जमकर खरीदारी
होली के लिए बाजार तैयार हैं। बाजारों में रौनक है और होली की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। होली के रंग से लेकर मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है।