आगरालीक्स… आगरा समेत प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं के लिए खुशखबरी है। रोडवेज बसों में जल्द ही फ्री यात्रा की सुविधा मिल सकती है। बुजुर्ग महिलाओँ का डाटा तैयार किया जा रहा है।
परिवहन निगम डाटा कर रहा है तैयार
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने बुजुर्ग महिलाओँ का सर्वे कराने का निर्देश दिया है, जिसके तहत आगरा में 60 वर्ष और इससे ऊपर की आयु की रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओँ का डाटा मांगा गया है।
आगरा में भी तैयार किया गया डाटा
आईएसबीटी के स्टेशन प्रभारी चंद्रहास ने आगरालीक्स को बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सर्वे किया जा रहा है। आगरा में भी बुजुर्ग महिलाओँ का डाटा तैयार किया गया है।
इससे पहले कुल यात्रियों की मांगी जाती थी जानकारी
इससे पहले मुख्यालय से यूपी रोडवेज में सफर करने वाले कुल यात्रियों की ही जानकारी मांगी जाती थी। लेकिन वरिष्ठ महिलाओं की जानकारी हासिल करने का काम पहली बार किया है।
आगरा, मेरठ, लखनऊ समेत कई शहर पहले चरण में
यूपी रोडवेज द्वारा पहले चरण में आगरा, मेरठ, लखनऊ, बरेली, बदायूं, मुजफ्फरनगर समेत कई शहों में यह मुफ्त यात्रा शुरू की जाएगी।
99 रुपये प्रतिपूर्ति शुल्क वसूलने की योजना
मुफ्त सफर करने पर शासन ने प्रतिपूर्ति हासिल करने का सुझाव तैयार किया है, जिसमें बुजुर्ग महिलाओँ से फ्री यात्रा के लिए 99 रुपये का भुगतान कर पास हासिल करना होगा, जिसके बाद वह बुजुर्ग महिलाएं महीने में असीमित यात्रा कर सकेंगी।
भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल की गई थी योजना
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में बुजुर्ग महिलाओँ को रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किए जाने की भी बात कही गई थी।
दिल्ली में सभी महिलाओँ को है फ्री यात्रा की सुविधा
बता दें कि दिल्ली में पहले से ही डीटीसी की बसों फ्री यात्रा की सुविधा सभी महिलाओँ को दी जा रही है।
राजस्थान में किराये में छूट औऱ फ्री यात्रा
इसके अलावा राजस्थान सरकार 65 साल से ऊपर की महिलाओँ को किराये में 30 प्रतिशत की छूट देती है। वहीं 80 साल से ऊपर की महिलाओँ को बस में निशुल्क यात्रा कराई जाती है।